फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 मदरसा संचालकों पर दर्ज होगा केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पुलिस की जांच में खरा न मिलने वाले मदरसा संचालकों पर केस दर्ज कराया जाएगा। बीडीओ की जांच में जिले के 71 मदरसों में खामियां पाई गई हैं। सीडीओ अमनदीप डुली ने केस दर्ज कराने के लिए एसपी को बीडीओ की जांच रिपोर्ट भेजी है। एसपी देवरंजन वर्मा ने संबंधित कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों को जांच कर केस दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर सीडीओ ने हरैया सतघरवा, श्रीदत्तगंज, गैसड़ी, तुलसीपुर व पचपेड़वा ब्लॉकों के 238 मदरसों का संबंधित बीडीओ से सत्यापन कराया था। बीडीओ के सत्यापन में इन ब्लॉकों के 71 मदरसों के संचालन में खामियां पाई गईं। सीडीओ ने सत्यापन करने वाले संबंधित बीडीओ को खामियां मिलने वाले मदरसों के खिलाफ कोतवाली व थानों में केस दर्ज कराने का निर्देश दिया।
बीडीओ की जांच को लेकर मदरसा संचालकों ने विरोध जताया और डीएम को फिर से जांच कराने को ज्ञापन सौंपा। मदरसा संचालकों का आरोप है कि गलत तरीके से जांच की गई है। सत्यापन रिपोर्ट में बीडीओ ने तमाम ऐसे मदरसों में खामियां दिखाई हैं जो वास्तव में सही ढंग से संचालित किये जा रहे हैं।
विज्ञापन

मदरसा संचालकों की मांग को आधार बनाते हुए एसपी ने कोतवाली व थानों के प्रभारी निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि बीडीओ की सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर मौके पर जाकर जांच करें और खामियां पाए जाने पर संबंधित मदरसा संचालक के खिलाफ केस दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें