फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: लेखपाल व राजस्व निरीक्षक सहित छह पर दर्ज होगा केस

Mon, 04 Mar 2024 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जमीन पर अवैध कब्जा कराने के मामले में आत्महत्या करने वाले किसान की पत्नी के प्रार्थना पत्र पर सीजेएम ज्ञानेंद्र कुमार ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। सीजेएम ने उचित धारा में मुकदमा दर्ज कर विवेचना किए जाने का निर्देश गैड़ासबुजुर्ग थाने के प्रभारी निरीक्षक को दिया है।
विज्ञापन

थाना व ग्राम गैड़ासबुजुर्ग निवासिनी कुसुमा ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। पीड़िता का आरोप था कि लेखपाल दिनेश पटेल, राजस्व निरीक्षक अखिलेश वर्मा के सह पर राजेश वर्मा, राकेश वर्मा, डॉ. वारिस व तफज्जुल ने प्रार्थिनी के जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। पीड़िता के पति राम बुझारत ने प्रशासनिक अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
24 अक्तूबर 2023 को जब आरोपी जमीन पर पिलर खड़ा करवा रहे थे, तभी प्रार्थिनी के पति ने इसे रोकने का प्रयास किया। मौके पर कोई सुनवाई न होने से परेशान हो कर पति ने खुद को आग लगा ली। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई मुकदमा नहीं लिखा था। सीजेएम ने मामले को गंंभीर मानते हुए मुकदमा लिखकर विवेचना किए जाने का आदेश प्रभारी निरीक्षक गैड़ासबुजुर्ग को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें