फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: घायल मिले एसएसबी जवान के मामले में केस दर्ज

Sun, 12 Mar 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जरवा (बलरामपुर)। एसएसबी 9वीं वाहिनी की कोयलाबास जरवा चौकी पर तैनात जवान के जंगल में घायल मिलने के मामले में पुलिस ने चौकी प्रभारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार की सुबह जवान सूरज वर्मा (25) चौकी से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में घायल अवस्था में मिले थे। ग्रामीणों की सूचना पर सूरज को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर लाया गया था। सिर में गंभीर चोट होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया था। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को चौकी के अधिकारियों ने सूरज के गायब होने की रिपोर्ट जरवा कोतवाली में दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जरवा दुर्विजय ने बताया कि चौकी प्रभारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें