श्रीदत्तगंज-बलरामपुर। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के श्रीदत्तगंज चौकी अंतर्गत पुलिस ने चार के खिलाफ मारपीट व दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक उतरौला कोतवाली यूके राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण करने और मारपीट करने के आरोप में आरोपी राघवराम, उजागर, सीताराम व राघवराम की पत्नी नाम अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट आदि का मुकदमा लिखा गया है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।