फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिजली चोरी में चार के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 19 Jun 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बकाया बिजली बिल की वसूली और विद्युत चोरी पर अंकुश लगाने के लिए बिजली विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को चेकिंग के दौरान बिजली चोरी में चार उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। बकाया बिजली बिल जमा न करने पर 279 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया है। इस दौरान 31 लाख 82 हजार रुपये बकाया बिजली बिल की वसूली भी की गई है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बलरामपुर बाल कृष्ण ने बताया कि महाअभियान के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय के मोहल्ला निबकौनी, धर्मपुर व मेजर चौराहा और ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम गुलहरिया हिसामपुर, पंडितपुरवा व देवपुरा में चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान अवैध रूप से बिजली का उपभोग करने वाले चार उपभोक्ताओं को पकड़ा गया। जिनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। 194 विद्युत उपभोक्ताओं को धारा तीन की नोटिस जारी की गई है। 83 लाख 49 हजार बिजली बिल बकाया होने पर 279 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया है। 149 बड़े बकायेदारों के खिलाफ आरसी की कार्रवाई की गई है। 639 बकायेदारों से 31 लाख 82 हजार रुपये बकाया बिजली बिल की वसूली की गई है।
एक्सईएन ने पांच हजार या उससे अधिक बिजली बिल बकाया होने वाले उपभोक्ताओं से अपील की है कि विभागीय कार्रवाई से बचने के लिए बकाया बिल का भुगतान तत्काल कर दें। जमा किए जाने वाले बिल की रसीद भी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें