फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: टैक्सी स्टैंड के नाम पर वसूली करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 27 Jun 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। टैक्सी स्टैंड के नाम पर हो रही अवैध वसूली की खबर अमर उजाला में प्रकाशित किए जाने के बाद बड़ा असर हुआ है। खबर को संज्ञान में लेकर टैक्सी स्टैंड के नाम पर चालकों से अवैध वसूली करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली नगर में केस दर्ज कराया गया है। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 17 जून के अंक में चौराहे के आसपास चल रहा अवैध टैक्सी स्टैंड और 19 जून के अंक में अवैध वसूली करने वालों पर दर्ज होगा केस शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। हो रही अवैध वसूली उजागर की गई थी।
खबर को संज्ञान में लेकर यातायात प्रभारी हरिश्चंद्र भारती द्वारा वीर विनय चौराहा व झारखंडी टैक्सी स्टैंड के आसपास चालकों से पूछताछ की गई। इसमें पता चला कि एक व्यक्ति द्वारा टैक्सी स्टैंड के नाम पर चालकों से अवैध वसूली की जाती है। पैसा न देने वाले चालक को टैक्सी न चलाने की धमकी दी जाती है। इस पर यातायात प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली नगर में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार ने बताया कि यातायात प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली देहात क्षेत्र के कल्लाभट्ठा निवासी राजू मिश्रा के खिलाफ चालकों को डरा-धमका कर वसूली किए जाने के संबंध में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें