फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करने के आरोप में एक के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बिजली चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। देहात कोतवाली में बिजली विभाग के क्षेत्रीय जेई की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। अधीक्षण अभियंता के साथ बिजली विभाग की टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ललित कुमार ने मंगलवार को बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के कल्ला भट्ठा के पास चकवा गांव में एक व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी करने की शिकायत मिली।
शिकायत को संज्ञान में लेकर अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन पावर कार्पोरेशन सुनील कुमार, उप खंडीय अधिकारी प्रेम चंद्र व क्षेत्रीय जेई दीपक तिवारी के साथ चकवा गांव में छापा मारा। छापेमारी के दौरान चकवा निवासी बंसराज पांडेय के यहां बिजली का अवैध कनेक्शन पाया गया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर क्षेत्रीय जेई दीपक तिवारी ने बंसराज पांडेय के खिलाफ देहात कोतवाली में बिजली चोरी करने के आरोप में तहरीर दी। देहात कोतवाल राज कुमार सिंह यादव ने बताया कि बिजली विभाग के क्षेत्रीय जेई दीपक कुमार की तहरीर पर चकवा निवासी बंसराज पांडेय के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना कराई जा रही है। विवेचना के आधार पर बंसराज के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें