बलरामपुर। एसपी देवरंजन वर्मा ने बुधवार को बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन में एक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एसपी ने जिले के लोगों ने लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने का निर्देश दिया है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है।
एसपी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जिले में धारा 144 लागू है जिसका अनुपालन कराने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ जुटी हुई है। लॉकडाउन का अनुपालन करके ही लोग अपने जीवन को बचा सकते है।
जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर एक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लॉकडाउन के उल्लंघन में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 53 वाहन चालकों से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। छह वाहनों को सीज कर दिया गया है।