बलरामपुर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। स्थानीय पुलिस की तरफ से क्षेत्र के लोगों को लॉकडाउन के दौरान घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने का निर्देश दिया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना महराजगंज तराई राजेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए थाने की पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ जुटी हुई है। 24 घंटे क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को लॉकडाउन का अनुपालन करने की नसीहत दी जा रही है। बेवजह घर से बाहर घूमने और लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
सभी लोगों को घरों में रहने की सख्त हिदायत दी गई है। घरों से बाहर घूमते हुए पाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक ने कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। प्रभारी निरीक्षक ने लोगों से अपील किया कि लॉकडाउन के दौरान घरों में ही रहें और सतर्कता बरतें, तभी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सकता है।