फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: असलहा लहराने पर भाजपा नेता के पुत्र पर केस

Fri, 06 Oct 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शिक्षक व भाजपा नेता के पुत्रों के बीच हुए विवाद में भाजपा नेता के पुत्र का असलहा लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इसके आधार पर पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बहादुरपुर में बीते दिनों दो पक्षों में मारपीट हुई थी। यूनाईटेड टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्र की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा नेता विनय प्रकाश त्रिपाठी के पुत्रों अभिषेक त्रिपाठी, अनुराग त्रिपाठी व बहादुरापुर सिरसिया निवासी अंकुर मिश्र तथा आशीष मिश्र के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसी बीच भाजपा नेता के पुत्र आशीष मिश्रा का हवा में असलहा लहराते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। इसे संज्ञान में लेते हुए देहात कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार यादव ने आशीष मिश्रा के खिलाफ आयुध अनियम के तहत केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें