फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कार सवार ट्रैक्टर से टकराए, आठ घायल

Tue, 04 Nov 2025 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई। नेपाल से दिल्ली जा रहे कार सवार लोग मंगलवार देर शाम करीब सात बजे सड़क हादसे का शिकार हो गए। कार को सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार आठ लोग घायल हो गए। घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के सिसई गांव के पास हुई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में चालक सहित सभी यात्री नेपाल के निवासी थे। दिल्ली की ओर जा रही कार को अचानक सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक लाल बहादुर के अलावा रेखा, सूरज, अधिसा, पूजा, चमेली, सरस्वती और डेविड घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया। फिलहाल घायलों का उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें