फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कीचड़ से पटी नहर की पटरी, स्कूल पहुंचना बच्चों के लिए जोखिम भरा

Sun, 11 Oct 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-6-बलरामपुर के चित्तौड़गढ़ निर्माण खंड की नहर पटरी के कच्चे रास्ते से आवागमन करती छात्राएं।
विज्ञापन
जरवा। स्कूल जाने के लिए निकले मासूम बच्चों के कदम इन दिनों कीचड़ में धंस रहे हैं। रास्ते में फिसलकर कई बच्चे चोटिल हो रहे हैं। गैंसड़ी विकास खंड के पिपरा दुर्गानगर, छपिया सुखरामपुर, भगवानपुर, पिपरी लौकी खुर्द और प्रतापपुर समेत कई गांवों को जोड़ने वाली चित्तौड़गढ़ निर्माण खंड की नहर पटरी दो वर्षों से बदहाल है। जलभराव और कीचड़ के कारण प्राथमिक विद्यालय, राजकीय हाईस्कूल और उपकेंद्र तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। इससे सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि नहर पटरी को पक्का कराने की मांग कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से की गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष गौतम प्रसाद ओझा और सियाराम ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ता पूरी तरह कीचड़ से भर जाता है। इससे कई बार विद्यालय का संचालन भी प्रभावित होता है।
ग्राम प्रधान नीरज कुमार, रामकेश सहित विनय मिश्रा, भगवानदीन, सोहनलाल, गिरधारी, अंकू मिश्रा, निरंजन लाल और मिथिलेश तिवारी ने जिला प्रशासन से नहर पटरी पर सड़क निर्माण कराने की मांग की है। उधर, चित्तौड़गढ़ निर्माण खंड के जेई संतोष कुमार ने बताया कि विभाग को समस्या की जानकारी है। बजट उपलब्ध होते ही नहर पटरी पर मिट्टी पटान का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें