फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नहरों के पानी से तालाबों को भरने का चलेगा अभियान

Sun, 05 May 2024 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नहरों के पानी से सूखे तालाबों को भरने का अभियान चलेगा। जिलाधिकारी ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए। पशु-पक्षियों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए डीएम ने पहल की है।
विज्ञापन

डीएम अरिवंद सिंह ने निर्देश दिया कि मनरेगा से गूल बनाकर नहरों का पानी तालाबों में भरने का तत्काल अभियान शुरू कर दें, जिससे भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को पानी के लिए भटकना न पड़े। साथ ही आग लगने पर तालाबों के पानी से बुझाने में मदद भी मिलेगी। इससे जलस्तर में भी सुधार होगा। डीएम ने सीडीओ संजीव कुमार मौर्य, एडीएम प्रदीप कुमार, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर, अपर एसडीएम संतोष कुमार ओझा, पीडी चंद्र पकाश श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा सतीश कुमार पांडेय व डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा तैयार कराई। राजस्व, नहर व सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को सामंजस्य स्थापित करके तालाबों में पानी भरवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अधिकतर खेत खाली हैं, जिससे सिंचाई की आवश्यकता नहीं है। नहरों का पानी व्यर्थ चला जा रहा है। नहरों के पानी का सदुपयोग कर गूलों को भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें