फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अभियान खत्म, दवाएं अस्पताल में डंप

Sun, 07 May 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीणों के स्वास्थ्य की रक्षा को लेकर स्वास्थ्य महकमा गंभीर नहीं दिख रहा है। लोगों को बीमारी से बचाने के लिए फरवरी में चलाए गए विशेष अभियान में वितरित करने के लिए आईं एल्बेंडाजोल की गोलियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया में डंप हैं। स्टोर में रखे छह गत्तों पर फफूंदी जमी हुई है। इससे न सिर्फ अभियान पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि लोगों को फाइलेरिया होने का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन



पीएचसी में दवा वितरण काउंटर के पीछे स्टोर रूम बना हुआ है। यहां पर अलमारी के किनारे छह गत्ते रखे हुए हैं। सभी गत्ते भीगे हुए दिख रहे हैं। इन बाॅक्स के अंदर प्लास्टिक के छोटे-छोटे डिब्बों में एल्बेंडाजोल की गोलियां भरी हुई हैं। पीएचसी के अधीक्षक डॉ. जावेद ने बताया कि स्टोर में दवा तो होती ही है, जो एल्बेंडाजोल स्टोर रूम में रखी हुई थी, उसे एएनएम को वितरित कराया जा रहा है।



सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि फाइलेरिया अभियान में शत-प्रतिशत लोगों को दवा खिलाने का निर्देश अधीक्षक व स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया था। अस्पताल में दवा डंप होने की जानकारी नहीं है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन







फरवरी में चला था अभियान
फाइलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य महकमा प्रति वर्ष फरवरी में फाइलेरिया नियंत्रण अभियान चलाता है। इसमें स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव के लिए उन्हें उम्र के अनुसार डीईसी व एल्बेंडाजोल की गालियां खिलाते हैं। इस अभियान के लिए विभाग प्लान बनाकर कर्मियों को दवा वितरण की जिम्मेदारी देता है।






नहीं वितरित की गई कोई दवा
महेशभारी गांव निवासी राजू ने बताया कि दो-तीन साल पहले कुछ लोगों ने घर आकर गोलियां वितरित की थीं। उसके बाद से कोई दवा खिलाने नहीं आया। इसी तरह कलवारी गांव निवासी राजरानी, छोटका, विजय, बिजलीपुर गांव निवासी आशुतोष, विमल, लक्ष्मन तथा कटरा शंकरनगर गांव के सलीम, निसार, छोटेेलाल व आफताब आदि ने भी फरवरी में दवा खिलाए जाने की जानकारी होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें