फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विद्यार्थी विज्ञान मंथन के लिए तेज होगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और वैज्ञानिक सोच बढ़ाने के लिए विद्यार्थी विज्ञान मंथन (वीवीएम) 2026-27 को अधिक से अधिक स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा। इस संबंध बुधवार को रीजनल साइंस सिटी में अवध, ब्रह्मवर्त, गोरक्ष और काशी प्रांतों के राज्य व जिला समन्वयकों की बैठक हुई। इसमें स्कूलों में जागरूकता, पंजीकरण और शिक्षक-विद्यार्थी ओरिएंटेशन बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि विज्ञान भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. शिव कुमार शर्मा और विज्ञान भारती उत्तर प्रदेश (पूर्वी) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंकित राय ने प्रधानाचार्यों से संपर्क, स्कूल भ्रमण, शिक्षक-विद्यार्थी ओरिएंटेशन और डिजिटल अभियान तेज करने की बात कही।शिक्षा शिल्पी की प्रतिनिधि डॉ. मयूरी दत्त, रीजनल साइंस सिटी के केंद्र प्रमुख स्वरूप मंडल, वीवीएम की जोनल कोऑर्डिनेटर शर्मिला सिंह आदि ने भी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें