फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए को पकड़ने के लिए दुर्गापुर में लगा पिंजरा

विज्ञापन
तेंदुआ
विज्ञापन
बलरामपुर। तेंदुए को पकड़ने के लिए कुआनों रेंज के दुर्गापुर गांव में बुधवार को पिंजरा लगा दिया गया है। मवेशियों व बकरियों को कई दिनों ने तेंदुआ निवाला बना रहा है।
विज्ञापन

दुर्गापुर निवासी भवानी, राजकुमार व फूलचंद यादव आदि ने बताया कि कई दिनों से तेंदुआ उनके गांव के आसपास घूम रहा है। तेंदुआ मवेशियों व बकरियों को अपना निवाला बना रहा है। वन रक्षक सुखदेव मिश्र, वन दरोगा कुलदीप ओझा व श्रवण कुमार सिंह व माली अमरिका पांडेय की टीम ने गांव का भ्रमण किया।
तेंदुए के पगचिह्न मिलने पर टीम ने रेंजर को रिपोर्ट दी। रेंजर आरपी सिंह के प्रयास से गांव में पिंजरा लगाया गया है। उधर, डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन ने बताया कि टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें