फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एनसीसी शिविर में कैडेटों को सैन्य भर्ती की दी जानकारी

Wed, 27 May 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-14-बलरामपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित ​शिविर में मौजूद एनसीसी कैडेट।-स्रोत: महावि
विज्ञापन
बलरामपुर। 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी की तरफ से जवाहर नवोदय विद्यालय में चल रहे दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन बुधवार को सैन्य भर्ती जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैडेटों को भारतीय सेना में भर्ती की प्रक्रिया, पात्रता और तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कैंप कमांडेंट एवं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविंद प्रताप सिंह पटवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आर्मी कोचिंग सेंटर गोरखपुर के अमरेंद्र मिश्र ने कहा कि अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु 17.5 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास निर्धारित है। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल जांच और लिखित परीक्षा शामिल होती है। कैडेटों को नियमित दौड़, व्यायाम और खेलकूद पर ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषयों की बेहतर तैयारी करने पर जोर दिया। कर्नल पटवाल ने कहा कि ईमानदारी और मेहनत से किया गया प्रयास ही सफलता की कुंजी है। मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। उन्होंने कैडेटों को अनुशासन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एडम ऑफिसर कर्नल अनुराग गंजवार, मेजर आरिफ खान, लेफ्टिनेंट उदयभान, लईक अंसारी, अतुल यादव, सीटीओ वंदना पांडेय, सूबेदार मेजर विनय घोष, सूबेदार नंद सिंह व बीएचएम रजनीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें