फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर रोककर सरकार ने बहनों के साथ किया धोखा : स्वामी प्रसाद मौर्य

विज्ञापन
बलरामपुर के श्रीदत्तगंज में कार्यक्रम को संबो​धित करते स्वामी प्रसाद मौर्य।-संवाद
विज्ञापन
महदेइया बाजार (बलरामपुर)।
विज्ञापन

संविधान सम्मान और जनहित हुंकार यात्रा के तहत बुधवार को श्रीदत्तगंज पहुंचे राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के मुखिया स्वामी प्रसाद मौर्य ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा कि 400 पार का नारा देकर संविधान बदलने की रणनीति बनी थी, लेकिन जनता ने भाजपा को बैसाखी पर ला दिया।
ऑपरेशन सिंदूर पर बोले कि 24 घंटे के अंदर ऑपरेशन बंद करके देश की बहनों के साथ केंद्र सरकार ने धोखा किया है। स्वामी प्रसाद ने कहा कि जाति और धर्म के आधार पर कार्रवाई हो रही है। जाति के आधार पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हक छीन रहे हैं। धर्म के आधार पर मुस्लिम वर्ग के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा साजिश करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्ष कोरी प्रेम प्रकाश बुंदेला ने स्वामी प्रसाद मौर्या का स्वागत किया। इस दौरान पार्टी के पवन मौर्य, दद्दू मौर्य, भरतलाल चौधरी, राम कुमार, सुरजीत मौर्य, सूरज मौर्य, रोहित मौर्य, घनश्याम बौद्ध, हुकुम मौर्य, मो. जकी अंसारी, धनीराम वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें