फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव : नारी शक्ति के हाथ में तीनों पंचायत की सरकार

विज्ञापन
बलरामपुर के मध्यनगर गांव की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रेशमा को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र ।-संव
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा/महराजगंज तराई/गैसड़ी (बलरामपुर)। जिले के तीन ग्राम पंचायतों में रिक्त प्रधान की सीटों पर उपचुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। तीनों पंचायतों के रिक्त प्रधान पद की सीट पर महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। उपचुनाव में नारी शक्ति का दबदबा रहा।
विज्ञापन

तुलसीपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुड़िला में अनीता वर्मा व भंगहाकला में हसीना और गैसड़ी ब्लॉक के मध्यनगर में रेशमा को उपचुनाव में जीत दर्ज करने पर प्रमाणपत्र दिया गया। विजयी प्रत्याशियों ने खुशी जताते हुए अपने-अपने गांव में बेहतर सरकार चलाने का वादा किया। तुलसीपुर ब्लॉक परिसर कौवापुर में शुक्रवार को सुबह आठ बजे दो ग्राम पंचायत के रिक्त प्रधान पद पर उपचुनाव के वोटों की काउंटिंग कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू कराई गई। ग्राम पंचायत भंगहाकला में दो व मुड़िला में पांच प्रत्याशियों ने उपचुनाव लड़ा था।
भंगहाकला में 1848 वोटों की गिनती हुई, जिसमें हसीना को 1041 व कुसमावती को 747 वोट मिले, 60 वोट अवैध मिले। हसीना ने 294 वोटों से जीत दर्ज की। मुड़िला में 2800 वोटों की गणना कराई गई, जिसमें अनीता वर्मा को 1320, चंद्रप्रभा को 599, मुन्नी को 53, शीलम को 70 व संजू यादव को 705 वोट मिले। अनीता वर्मा ने 615 वोटों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

उपचुनाव जीतने वाले ग्राम प्रधानों को एसडीएम तुलसीपुर अभय कुमार सिंह, नायब तहसीलदार शिवेंद्र पटेल व आरओ तनुज त्रिपाठी ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। गैसड़ी ब्लॉक की ग्राम पंचायत मध्यनगर में तीन उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। काउंटिंग में रेशमा को 540, फूलमती को 168 व मीना को 141 वोट मिले। 46 मत अवैध मिले। रेशमा ने 372 वाेटों से जीत दर्ज की। पर्यवेक्षक अवध नरायन, बीडीओ इंद्र कुमार व एडीओ आईएसबी विपिन भारती ने विजयी प्रत्याशी रेशमा को प्रमाणपत्र दिया। हसीना व अनीता और रेशमा ने जीत दर्ज करने के बाद गांव का विकास करने का वादा किया।

निर्विरोध प्रत्याशियों को मिला प्रमाणपत्र
श्रीदत्तगंज ब्लॉक के बीडीओ मोहित दूबे निर्विरोध प्रत्याशियों को भी प्रमाणपत्र दिया गया। श्रीदत्तगंज ब्लॉक की रसूलपुर ग्राम पंचायत में प्रधान पद पर रजीउद्दीन खां का निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। सदर व उतरौला ब्लॉक में एक-एक सीटों पर बीडीसी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सदर में तीन, हरैया सतघरवा में चार, तुलसीपुर में 16, गैसड़ी में 27, पचपेड़वा व उतरौला में 4-4, गैड़ास बुजुर्ग में सात और रेहरा बाजार पांच ग्राम पंचायत सदस्य सीटों के उपचुनाव में भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।



हरनहवा सुस्ता में फिर नहीं खिला लोकतंत्र का फूल

गैसड़ी ब्लॉक के हरनहवा सुस्ता ग्राम पंचायत में लोकतंत्र का फूल नहीं खिल सका। हरनहवा सुस्ता में ग्राम प्रधान पद को अनुसूचित जनजाति के कोटे में आरक्षित कर दिया गया था, जबकि गांव में अनुसूचित जनजाति का कोई व्यक्ति नहीं रहता है। ऐसे में हरनहवा सुस्ता में उपचुनाव संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें