फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की हत्या : जंगल में मिली न्यूड लाश, फोन करके गांव के युवक ने बुलाया था; पुलिस को मिला सबूत

Mon, 06 Oct 2025 09:01 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर के कर्ताराम के भाई राम भारत की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। शव को जंगल में फेंकने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन
घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर के अमघटी जंगल में पशु कारोबारी कर्ताराम उर्फ करतू वर्मा (35) की हत्या कर दी गई। वह गोकुला बुजुर्ग (मौहरवा) के रहने वाले थे। सोमवार सुबह उनका शव नग्न अवस्था में मिला। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के मुताबिक हत्या धारदार हथियार से की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से वास्तविक स्थिति की जानकारी हो सकेगी।

विज्ञापन


पुलिस ने कर्ताराम के भाई राम भारत की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य से यह प्रतीत हो रहा है कि शव को जंगल में फेंकने की कोशिश की गई है। किसी आहट पर जंगल के किनारे फेंक दिया गया है। मृतक के भाई ने पुलिस को बताया कि उनके भाई राम उर्फ करतू वर्मा पशुओं की खरीद बिक्री करने के साथ ही पशुओं का जड़ी-बूटी से इलाज भी करते थे। अमघटी गांव के ही एक व्यक्ति ने उनको रविवार की देर शाम बुलाया था। 

वह घर से यही बताकर गए थे कि किसी का पशु बीमार है, इलाज करके अभी आते हैं। देर रात तक नहीं आए, खोजबीन की गई। कोई जानकारी नहीं हुई, सुबह शव मिलने की जानकारी हुई है। पुलिस ने परिजनों की सूचना पर एक व्यक्ति से पूछताछ की। पता चला कि पशु का इलाज कराने के बाद उन्हें भेज दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद उनके एक शराब के ठेके के पास मौजूद होने की जानकारी मिली। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ठेके पर भी जानकारी की गई है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने जुटाए हैं। हत्या किस हथियार से किया गया है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। इसके साथ ही हत्या में शामिल लोगों के बारे में जानकारी करने में पुलिस जुटी है। पुलिस के मुताबिक छानबीन के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
 

पशु कारोबारी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक कर्ताराम के परिवार में पत्नी सुमित्रा देवी, दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। पुत्रियां राधा (15), रुक्मणी (12) और लक्ष्मी (11) वर्ष की हैं। जबकि पुत्र श्यामू (9) और गोलू (5) वर्ष के हैं। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी सुमित्रा का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार अचेत हो जा रहीं थीं। घर पर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वे तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे और पूरे परिवार की देखभाल करते हैं। उनका पशुओं के खरीद बिक्री का कारोबार अच्छा चल रहा था।

पुलिस अफसर ने शुरू की छानबीन
पशु खरीद-बिक्री के कारोबारी कर्ताराम की हत्या की मोटिव में पुलिस उलझ गई है। दिनभर की जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि हत्या का कारण क्या हो सकता है। मृतक से जुड़े लोगों और हाल में व्यवसाय की पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में किसी से कोई कहासुनी या फिर किसी से विवाद की जांच हो रही है। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय और सीओ उतरौला राघवेंद्र सिंह ने घटनास्थल की जांच किया है। मृतक के लोगों से संबंधों की छानबीन भी हो रही है।
विज्ञापन

मद्दौपुर बाजार पर टिकी पुलिस की नजर
हत्या की घटना के बाद पुलिस की जांच का दायरा बढ़ा है। जांच में मद्दौपुर बाजार में कर्ताराम की सक्रियता की जानकारी हुई है। अभी इस बारे में कोई ज्यादा जानकारी पुलिस ने नहीं दी है। स्थानीय लोगों की मानें तो वहां एक परिवार में कर्ताराम का आना जाना था। जहां कुछ लोगों से कहासुनी होने की बात भी कही जा रही है। फिलहाल पुलिस अभी कई पहलु पर जांच कर रही है। इस मामले को भी एक कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें