फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क हादसे में व्यवसायी की मौत, तीन घायल

Sun, 02 Mar 2025 10:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महदेईया बाजार (बलरामपुर)। गोंडा-उतरौला मार्ग पर शेरापुर गांव के पास शनिवार की भोर सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एसयूवी ने ई रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पटियाला ग्रिंट के मजरा नबीडीह निवासी व्यवसायी मुजीबुर्रहमान (42) की गोंडा ले जाते समय मौत हो गई। ई रिक्शा सवार गांव के ही एनुल्लाह, अख्तर अली व चालक घिराऊ घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मुजीबुर्रहमान फलों का व्यवसाय करते थे। रविवार की भोर करीब 05.30 बजे वह अपने भाई घिराऊ के ई रिक्शा से उतरौला फल मंडी जा रहे थे। साथ में गांव के एनुल्लाह व अख्तर अली भी ई रिक्शा में बैठे थे। तभी गोंडा से उतरौला जा रही तेज रफ्तार एसयूवी ने ई रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई रिक्शा सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गया। घायलों को राहगीरों ने महदेईया बाज़ार के निजी अस्पताल पहुंचाया। मुजीबुर्रहमान की हालत गंभीर होने पर उन्हें गोंडा रेफर कर दिया गया। गोंडा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक उतरौला अवधेश राज सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें