फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चुनाव के लिए अलीगढ़ जाएंगी बसें, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Sun, 07 May 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अगर आप रोडवेज बस से लखनऊ व कानपुर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, निकाय चुनाव के लिए यहां से सात बसों की मांग की गई है। इन बसों को अलीगढ़ भेजा जाना है। पहले से ही दो बसें चुनाव में लगी हुई हैं। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़नी तय मानी जा रही है।
विज्ञापन


परिवहन निगम के बलरामपुर डिपो से 70 बसों का संचालन होता है। वर्तमान में दो बसें मरम्मत के लिए भेजी गई हैं। 68 में से सात बसें निकाय चुनाव में भेजी गई थीं, इसमें से दो बसें अभी तक वापस नहीं आई हैं। इसी बीच सात और बसों की मांग की गई है। अलीगढ़ में होने वाले चुनाव के लिए लखनऊ व कानपुर रूट की बसों को भेजने की तैयारी की जा रही है। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी। वैसे परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा कहते हैं कि ऐसा प्रबंध किया जाएगा कि यात्रियों को दिक्कत न हो। रूटचार्ट तैयार किया जा रहा है।





टिकट बुकिंग सेवा बंद
साइबर हमले ने परिवहन निगम की व्यवस्था को प्रभावित किया है। डिपो पर टिकट बुकिंग सेवा बंद कर दी गई है। ऐसे में सामान भेजने के लिए बुकिंग कराने में लोगों को दिक्कत हो रही है। अब सिर्फ बस में मैनुअल टिकट बनाया जा रहा है। इससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई बार यात्रियों व कर्मियों में बहस की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन






लापरवाही पर कसा शिकंजा
एआरएम वीके वर्मा ने बताया कि लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे कर्मियों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संविदा परिचालक दिनेश कुमार की सेवा समाप्त कर दी गई है। इसके अतिरिक्त बसों की स्थिति का भौतिक सत्यापन कराया गया। इसमें मिलीं खामियों के आधार पर 12 कर्मियों पर अर्थदंड व एक को कड़ी चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें