फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बलरामपुर से ताजनगरी के लिए चलेगी बस

Tue, 30 Jul 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ताजनगरी जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय डिपो से पहली बार आगरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। इससे आगरा के साथ ही पश्चिमी जिलों में जाने वाले यात्रियों को भी सहूलियत होगी। सोमवार को ट्रायल के तौर पर एक बस का संचालन शुरू किया गया है। यात्री बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

बलरामपुर से अभी तक पश्चिमी जिलों के लिए रोडवेज बस का संचालन नहीं होता रहा है। ऐसे में यात्रियों को इटावा, आगरा, मथुरा सहित अन्य शहरों को आने-जाने में परेशानी होती थी। यात्रियों की इस समस्या को देखते हुए परिवहन निगम से बलरामपुर डिपो से आगरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। यह बस बलरामपुर से गोंडा, लखनऊ, कानपुर, इटावा होते हुए आगरा जाएगी। इससे अब इन रूटों पर जाने वाले यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी। आगरा जाने वाली बस दोपहर में 12.30 बजे बलरामपुर से रवाना हुई। वरिष्ठ डिपो इंचार्ज तरन्नुम ने बताया कि अभी ट्रायल के तौर पर एक बस का संचालन शुरू किया गया है। इस मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक निकलने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बताया कि आगरा का किराया 781 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें