फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एबीवीपी ने दिल्ली सरकार का फूंका पुतला

Mon, 29 Jul 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार को सिटी पैलेस के पास एकत्र होकर प्रदर्शन किया। बाद में दिल्ली सरकार का पुतला फूंककर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

जिला संगठन मंत्री रितेश सिंह ने कहा कि दिल्ली में अनेक कोचिंग संस्थान सुरक्षा मानकों को पूरा किए बिना ही संचालित हो रहे हैं। पूर्व जिला संयोजक अम्बुज भार्गव ने बताया केवल दिल्ली ही नही बलरामपुर में भी बड़ी संख्या में बिना किसी मान्यता व मानक के कोचिंग व लाइब्रेरी खुल रही है, जिन पर जिला प्रशासन बिल्कुल चुप्पी साधे है। प्रदर्शनकारियों ने पुतला जलाकर कार्रवाई की मांग की है। कॉलेज इकाई मंत्री शिवम दुबे ने कहा शिक्षा के व्यापारीकरण पर लगाम लगाई जाए। इस अवसर पर मंजीत, विकास, विरेंद्र, रोहन, भानू आदि अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें