फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सादुल्लाह नगर तक शुरू हुई बस सेवा

Mon, 23 Oct 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। परिवहन निगम ने बलरामपुर से उतरौला होते हुए सादुल्लाह नगर तक आवागमन के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। साथ ही उतरौला तक दो नई बसों का संचालन भी बढ़ाया है। सादुल्लाहनगर तक बस सेवा शुरू होने करीब 50 हजार से अधिक यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन

उतरौला तहसील क्षेत्र के लोग बीते लंबे समय से सादुल्लाह नगर तक रोडवेज बस सेवा शुरू किए जाने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर लोकतंत्र सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी व उतरौला विकास मंच अध्यक्ष आदिल हुसैन की अगुवाई में आंदोलन भी हुआ। उतरौला बस स्टेशन प्रभारी रवि कुमार वर्मा ने बताया कि कैसर बाग डिपो से बस संख्या 1842 सादुल्लाह नगर तक चलाई जा रही है। यह बस गोंडा होते हुए उतरौला से शाम को सादुल्लाहनगर पहुंचेगी। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए उतरौला से बलरामपुर के लिए दो नई बसों का संचालन भी शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें