संवाद न्यूज एजेंसी
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। सादुल्लाहनगर से बलरामपुर के लिए रोडवेज बस सेवा का संचालन शुरू हो गया है। यात्रियों के साथ क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताई है।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री सुमित सिंह ने विदेश राज्य मंत्री व सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया को पत्र लिखकर बलरामपुर से उतरौला होते हुए रेहरा बाजार-सादुल्लाहनगर तक रोडवेज बस सेवा का संचालन शुरू कराने की मांग की थी। क्षेत्र के लोगों ने एआरएम से भी बलरामपुर से सादुल्लाहनगर तक रोडवेज बस सेवा का संचालन कराने की मांग की थी। मांग पूरी होने पर लोगों ने खुशी जताई है। चालक सुभाष चंद्र व परिचालक रवि प्रताप मौर्या ने बताया कि सादुल्लाहनगर से बलरामपुर के लिए दो फेरे में रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। सादुल्लाहनगर से सुबह 7.30 बजे बस रोजाना बलरामपुर के लिए रवाना होगी। इसी तरह शाम को चार बजे बलरामपुर से सादुल्लाहनगर के लिए रोडवेज बस प्रतिदिन जाएगी।