फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पराली जलाने से लगी आग, 10 बीघे गन्ना जला

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला। क्षेत्र के बांदीजोत गांव में पराली जलाने से लगी आग से दो एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर खेत में पराली जलाने के दौरान अचानक हवा के तेज झोंकों से आग पास की गन्ने की फसल में फैल गई। देखते ही देखते पूरी फसल धू-धू कर जल उठी। आग लगने की सूचना पर आसपास के भुरकुंडा और बांदीजोत गांव के लोग मौके पर पहुंचे। जेडी पैंथर, राम निवास, राम प्रताप समेत दर्जनों ग्रामीणों ने पानी और बालू डालकर आग बुझाने की कोशिश की। इसी बीच सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ी से प्रेशर न बनने के कारण पानी का छिड़काव नहीं हो सका। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें