फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी बैलगाड़ी, पिता-पुत्र की डूबकर मौत... बैलों की भी निकली जान; मचा कोहराम

Mon, 27 Oct 2025 10:07 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर में एक बैलगाड़ी अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। पिता-पुत्र की डूबने से मौत हो गई। बैलों की भी जान निकल गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बिलखते घरवाले और लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलरामपुर में सोमवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बालू भरने जा रही बैलगाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरे तालाब में जा गिरी। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बैलों ने भी तालाब में डूबकर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना ललिया थाना क्षेत्र के मदरहवा गांव की है। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह करीब 6.30 बजे मोतीपुर निवासी बनिया (50) अपने पुत्र दीपक कुमार (25) के साथ बैलगाड़ी से पड़ोस के गांव से बालू भरने जा रहे थे। मदरहवा के पास बैलगाड़ी का पहिया फिसल गया। इससे बैलगाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे तालाब में गिर गई। 

जब तक निकाला जाता... दोनों की मौत हो गई थी

पिता-पुत्र बैलगाड़ी सहित तालाब में जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। करीब दो घंटे बाद पिता-पुत्र मिले। लेकिन, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उधर, बैलों ने भी पानी के अंदर दम तोड़ दिया।

एक पल में उजड़ गया पूरा परिवार

खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि बनिया मेहनतकश किसान था। वह अक्सर बैलगाड़ी से मिट्टी और बालू ढोता था। दीपक इकलौता पुत्र था। वह पिता के काम में मदद करता था। घटना से पूरा परिवार उजड़ गया। 
विज्ञापन


तहसीलदार विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर नायब तहसीलदार व राजस्व कर्मियों की टीम पहुंची है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें