फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कड़ाके की सर्दी के बीच रविवार को तुलसीपुर में रेलवे व तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। सुबह से लेकर शाम तक चले अभियान में बुलडोजर से 85 अवैध दुकानों को ढहा दिया गया। कार्रवाई को लेकर पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल रहा। एहतियात के तौर पर आरपीएफ व जीआरपी के साथ ही पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन

रेलवे के अपर सेक्शन इंजीनियर एसएन द्विवेदी व नायब तहसीलदार तुलसीपुर राजीव वर्मा की अगुवाई में रविवार सुबह तहसील व रेलवे की टीम भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर पहुंच गई। टीम देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
टीम ने हरैया तिराहे से लेकर तुलसीपुर रेलवे स्टेशन, लाल चौराहे के समीप व हनुमानगढ़ी के आसपास रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू कर दिया। ये देख कुछ लोग तो खुद ही अपना अतिक्रमण हटाने लगे। कुछ लोग अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों से कुछ समय की मोहलत मांगने लगे। मगर कार्रवाई नहीं रोकी गई।
विज्ञापन

लाल चौराहे पर पहुंची टीम से पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि अदनान ने भी कुछ दिनों के लिए अभियान टालने का अनुरोध किया। हालांकि अधिकारियों ने मना कर दिया। इसके बाद दुकानदारों ने अपनी दुकानें स्वयं ही हटानी शुरू कर दीं। टीम ने भी अतिक्रमण हटाया।
अधिकारियों ने 85 दुकानें हटवाने का दावा किया है। अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस के अतिरिक्त आरपीएफ इंस्पेक्टर गुरदेश कुमार, जीआरपी इंस्पेक्टर जोखन यादव समेत भारी पुलिस बल भी मुस्तैद रहा।
रेलवे के अपर सेक्शन इंजीनियर एसएन द्विवेदी ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना से तुलसीपुर स्टेशन को विकसित किया जाना है। इसमें रेलवे स्टेशन के साथ-साथ सड़कें व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर शासन ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। अतिक्रमण हटाने को लेकर 10 दिन पहले ही सभी को नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें