फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बगैर डॉक्टर आरोग्य मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। कहीं सर्दी का असर दिखा तो कहीं लापरवाही। कई पीएचसी पर बिना डॉक्टर के ही आयोजित हुए मेले में फार्मासिस्ट इलाज करते मिले। हालांकि स्वास्थ्य विभाग मेले में 614 मरीजों के इलाज का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

पीएचसी महाराजगंज तराई में दोपहर एक बजे फार्मासिस्ट शिवपूजन मरीज देख रहे थे। डॉक्टर के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वह ट्रेनिंग पर गए हैं, बताइये क्या समस्या है। अलीनगर से आए मरीज शिवनरायन व रामजी ने बताया कि डॉक्टर ही नहीं मिलें, तो इलाज क्या होगा। यही हाल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गुलरिहा हिसामपुर का भी रहा। यहां भी बताया गया कि डॉक्टर ट्रेनिंग पर हैं।
पीएचसी पिपरा में जन आरोग्य मेला तो लगा मगर डॉक्टर ही नहीं थे। जब चिकित्साधिकारी डॉ. यासिर खान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह निजी काम से सिद्धार्थनगर आए हैं। ऐसे में यहां फार्मासिस्ट सौरभ चौबे ने मरीजों का इलाज किया। उन्होंने 16 मरीजों की जांच कर दवा देने का दावा किया।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों का दावा है कि मेले में 198 पुरुष, 289 महिला व 127 बच्चों का इलाज किया गया है। पांच पात्रों का गोल्डन कार्ड भी बनाया गया। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार का कहना है कि जहां कमी मिली है, उसकी जानकारी की जा रही है। मरीजों को कोई परेशानी न हो, इसका प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें