फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आकर्षक स्वरूप में नजर आएगा बुद्धा पार्क

विज्ञापन
नगर के बुद्ध पार्क में सुंदरीकरण कार्य का ​शिलान्यास करते चेयरमैन। स्रोत विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। माया होटल के सामने स्थित बुद्धा पार्क अब आकर्षक स्वरूप में नजर आएगा। सोमवार को नगर पालिका परिषद की तरफ से पार्क के सुंदरीकरण व विस्तार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने हवन-पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। बौद्ध संतों की उपस्थिति में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि करीब 70 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना के तहत पार्क में नई बाउंड्रीवॉल, विस्तृत हरित क्षेत्र, बैठने की व्यवस्था, बच्चों के लिए आधुनिक खेल उपकरण और उन्नत प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। पुरानी बाउंड्रीवॉल क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और पार्क का क्षेत्रफल भी सीमित था, जिसे अब लगभग 18 हजार वर्ग फीट से अधिक में विकसित किया जाएगा।
इस परियोजना का उद्देश्य पार्क को सुरक्षित, सुंदर और जनोपयोगी बनाना है, ताकि सभी आयु वर्ग के लोग यहां समय व्यतीत कर सकें। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्य, पूर्व विधायक राम सागर अकेला, जेई अवनीश यादव, कर निरीक्षक राजेश कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें