बलरामपुर। रविवार को बीएसएनएल का मोबाइल व ब्रॉडबैंड सेवा पूरी तरह ध्वस्त रही। नेटवर्क न होने उपभोक्ताओं को पूरे दिन हलकान रहे। नेटवर्क में समस्या जानने के लिए जब उपभोक्ताओं विभागीय उच्चाधिकारियों को फोन मिलने मिलते तो नेटवर्क एरिया से बाहर अथवा मोबाइल स्विचऑफ आ रही थी। विभागीय उदासीनता व आए दिन नेटवर्क की परेशानी से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इन लोगों ने जिलाधिकारी से उक्त समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
उपभोक्ता शादाब, विवेक गुप्ता, शहनवाज, मो. शकील, संतोष, सर्वेश सिंह, अमित श्रीवास्तव व राकेश सिंह आदि का कहना है कि बीएसएनएल का मोबाइल और ब्रॉडबैंक नेटवर्क आए दिन गायब हो जाता है। नेटवर्क न होने से ऑफिस का काम प्रभावित हो जाता है और मोबाइल सेवा भी बंद हो जाती है। विभागीय अधिकारी इस समस्या के प्रति पूरी तरह से उदासीन हैं।
नेटवर्क जाने के बाद बीएसएनएल के अधिकारियों का फोन भी नहीं लगता है। महीने में कम से कम 8 से 10 दिन नेटवर्क गायब होने की समस्या बनी रहती है। अधिकारियों का सीयूजी नंबर भी बीएसएनएल का है। नेटवर्क न होने के कारण उनसे भी संपर्क नहीं हो पाता है। इन लोगों ने जिलाधिकारी से बीएसएनएल नेटवर्क में आ रही समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।