फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल उपभोक्ताओं ने सिम पोर्ट करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र में तीन महीने से बीएसएनएल का नेटवर्क गुल है। नेटवर्क बाधित होने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शीघ्र समस्या का निराकरण न होने पर उपभोक्ताओं ने पोर्ट करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बीएसएसएल के उपभोक्ता रूपचंद्र गुप्ता, दयाराम चौधरी, राजाराम, आकाश कसौंधन, राजू व अमित आदि ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि उतरौला तहसील क्षेत्र में तीन महीने से बीएसएनएल नेटवर्क ध्वस्त है। सिम होने के बाद भी उपभोक्ता बीएसएनएल नंबर से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। बाहर से आने वाले लोगों को भी बीएसएनएल का नेटवर्क ठप होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विभागीय अफसरों से शिकायती के बाद भी समस्या का निराकरण नहीं कराया गया है।
उपभोक्ताओं ने डीएम से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है। शीघ्र समस्या निराकरण न होने पर बीएसएनएल उपभोक्ताओं ने सिम पोर्ट करने की चेतावनी दी है। डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि बीएसएनएल नेटवर्क को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार को प्रशासन स्तर से प्रस्ताव करीब तीन माह पहले भेजा गया है। बजट मिलने के बाद समस्याओं का निराकरण तत्काल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें