फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: भाई ने हाईस्कूल व बहन ने इंटर में मारी बाजी

Tue, 25 Apr 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। परीक्षा परिणाम आने के बाद मंगलवार को नौशहरा मोहल्ले में खुशियों का संगम देखने को मिला। मोहल्ले में रहने वाले सगे भाई-बहन ने एक साथ जिले की टॉप टेन सूची में शामिल होकर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन



खेती-किसानी करने वाले शैलेंद्र उपाध्याय की बिटिया श्रेया उपाध्याय यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में 92.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में छठे स्थान पर रही। श्रेया भविष्य में स्पेस रिसर्च वैज्ञानिक बनना चाहती है। इसके लिए वह शुरूआत से ही तैयारी कर रही है। उन्हें वर्ष 2021 में हुई हाईस्कूल की परीक्षा में भी 92 प्रतिशत अंक मिले थे।

श्रेया के साथ उनके छोटे भाई श्रेयांश ने भी हाईस्कूल की परीक्षा में 93.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में आठवां स्थान हासिल किया। वह भविष्य में डॉक्टर बनकर मरीजों की सेवा करना चाहते हैं। भाई-बहन अपनी इस उपलब्धि का श्रेय मां नीलम पांडेय व स्कूल शिक्षकों के साथ एक-दूसरे को भी देते हैं। उनका कहना है कि हम दोनों लोग एक-दूसरे की पढ़ाई में सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें