फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: टूटा पुल बना जानलेवा, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 09 Jun 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-25-सिरसिहवा-दुल्हनडीह मार्ग पर स्थित पुल के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण।-संवाद
विज्ञापन
गैसड़ी। सिरसिहवा-दुल्हनडीह मार्ग पर स्थित पुल के टूट जाने से क्षेत्र के करीब 20 गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। पुल की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए शीघ्र निर्माण की मांग की है। ग्रामीण शिवजीत सिंह शिवा, दुर्गा सिंह, शिवकुमार, संजय और नन्हेलाल ने बताया कि पीडब्ल्यूडी सड़क पर सिरसिहवा और दुल्हनडीह के बीच बना पुल काफी समय से क्षतिग्रस्त है और अब पूरी तरह टूट चुका है। इसके कारण चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय कई वाहन पुल में गिर चुके हैं, जिससे दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। किसानों को ट्रैक्टर और कृषि यंत्र खेतों तक ले जाने में परेशानी हो रही है। वहीं गंभीर रूप से बीमार मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पा रही है। यह मार्ग चतुरनगर, सड़वा, गुलहरिया, भदुवा, शंकरनगर, जमुनी, दुल्हनडीह, परसपुर, रतनपुर, सोनपुर समेत लगभग 20 गांवों को जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें