बलरामपुर। मुकदमे की विवेचना में पैसा मांगने की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई की गई है। एसपी केशव कुमार ने महिला थाना प्रभारी ममता यादव को निलंबित कर दिया है। मामले की प्रारंभिक जांच सीओ सदर को सौंपी गई है।
महिला अपराध से संबंधित एक मुकदमे की विवेचना महिला थाना प्रभारी को सौंपी गई थी। आरोप है कि विवेचना के दौरान उन्होंने आरोपितों को बचाने के लिए रुपये की मांग की थी। उसने इसका ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। आरोप लगाया कि विवेचना के दौरान नाम निकालने व नाम बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। इसकी शिकायत एसपी केशव कुमार से करते हुए उन्हें ऑडियो की क्लिप भी दी गई, जिसमें रुपये के मांगने की बात थी।
इसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने महिला थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया। मामले की जांच सीओ सिटी दरवेश कुमार करेंगे। सीओ का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जल्द ही रिपोर्ट दी जाएगी।