बलरामपुर। कैसरगंज से भाजपा सांसद व अखिल भारतीय भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को बाबा रामदेव पर एक बार फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नकली खाद्य पदार्थ बेचने वालों के सम्राट बाबा रामदेव हैं। बहुत से ऐसे और लोग भी हैं। कहा कि लोगों को खुद जागरूक होने की आवश्यकता है।
शक्ति स्मारक संस्थान दुल्हिनपुर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि नकली माल देश में भरा पड़ा है। ऐसे तमाम लोग और भी हैं। उन्होंने कहा की अगर असली देशी घी बनाकर बेचा जाए तो उसकी कीमत दो हजार रुपये प्रति किलोग्राम से कम नहीं होगी। आज असली देशी घी के नाम पर नकली देशी घी बेचा जा रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा की अपने-अपने घर में गाय व भैंस पालें ताकि असली देशी घी मिल सके। लोग उसे खा सकें। कहा कि नकली खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने के लिए जागरूकता आवश्यक है।