बलरामपुर। जनपद सिद्घार्थनगर के बिस्कोहर बाजार में बुधवार को कोरोना का पॉजीटिव मरीज मिलने से बलरामपुर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।
गौरा-बिस्कोहर मार्ग को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। सीएमओ डा. घनश्याम सिंह ने बताया कि बिस्कोहर सीमा से सटे बलरामपुर जिले के गांवों में गहन जांच पड़ताल की जा रही है। सभी गांवों को सेनेटाइज किया जा रहा है।
यह पता लगाया जा रहा है कि बिस्कोहर के मरीज ने जिले के किसी गांव के लोगों से मिला था या नहीं। यदि उसके संपर्क में आने की सूचना मिलती है तो संबंधित व्यक्ति व गांव को ही क्वारंटीन कर गांव की सीमा को सील किया जा सकता है।