फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: विधानसभा क्षेत्र को जोन में बांटकर होगा बूथों का गठन

Tue, 11 Apr 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को छह-छह जोन में बांट कर बूथों का गठन किया जाएगा। इसमें जोन व सेक्टर प्रभारी बनाए जाएंगे। प्रत्येक सेक्टर में 10-10 बूथों को शामिल किया जाएगा। इसका गठन करते समय बूथ अध्यक्ष व उसके दो सहयोगियों को भी नामित किया जाएगा। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 15 कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन



ये बातें सपा के श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र प्रभारी व टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने सोमवार को सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने कहा कि बूथ गठन के साथ निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियां बताएं।


भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा ने बूथ अध्यक्ष पद का दायित्व कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ताओं को ही देने का सुझाव दिया। पूर्व विधायक जगराम पासवान ने बूथ गठन का कार्य पांच जून से पहले पूरा करने का सुझाव कार्यकर्ताओं को दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष सभाजीत यादव ने की। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक मसहूद खान, पूर्व विधायक अनवर महमूद, पूर्व जिलाध्यक्ष ओंकारनाथ पटेल, भानू तिवारी, विजय मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें