फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ प्रहरी पार्टी की रीढ़ : मसूद आलम

विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला में आयोजित सम्मेलन में मौजूद सपा पदा​धिकारी ।-स्रोत: सपा
विज्ञापन
उतरौला। समाजवादी पार्टी विधानसभा इकाई ने मंगलवार को बूथ प्रहरी सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में राष्ट्रीय सचिव एवं एसआईआर प्रभारी बलरामपुर-श्रावस्ती व पूर्व विधायक मसूद आलम खान ने कहा कि बूथ प्रहरी पार्टी की रीढ़ हैं और उनकी सक्रियता से ही संगठन को मजबूती मिलेगी। गैसड़ी विधायक राकेश यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों से जनता परेशान है और इसका जवाब संगठन की मजबूती से दिया जाएगा। पूर्व विधायक अनवर महमूद खान ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक रामसागर अकेला ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी का मजबूत होना जरूरी है। राष्ट्रीय प्रवक्ता अजीज खां ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रही है। विधानसभा प्रभारी एजाज मलिक ने हर बूथ को सक्रिय और अनुशासित बनाने पर जोर दिया, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में परशुराम वर्मा, रामदयाल यादव, तवक्कल रिजवी, परशुराम बौद्ध, डाॅ. एहसान खान, डाॅ कासिम हाशमी, अतीक खां, शत्रोहन वर्मा, शाकिब महमूद, शमशाद खां, हृदयराम यादव, महेश यादव, गोपी यादव, विनोद यादव, नेहाल खां, छब्बू शाह, फतेह मोहम्मद, रामसेवक पासवान, जसवीर यादव, शकील, पुत्तन, रक्षाराम यादव, बादशाह मिश्र, अब्दुल हसीब खां, अमरजीत, राम सुरेमन मौर्य, फिरोज, सरफराज, जगन्नाथ यादव, मनोज यादव, आबिद अली खान, विकास मंत्री, अकरम, विकास गुप्त समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें