फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, दूल्हा व बराती की मौत

Tue, 13 Jun 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के चकवा गांव के पास दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बोलेरो।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। रामपुर जिले से गोरखपुर जा रही बरातियों से भरी बोलेरो सोमवार सुबह देहात कोतवाली क्षेत्र में चकवा गांव के पास बौद्ध परिपथ पर सड़क पटरी पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दूल्हा सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो सवार सात अन्य बराती घायल हो गए। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम मधुकरपुर, थाना शाहाबाद, जिला रामपुर निवासी सूरज पाल के बेटे सत्यपाल (25) का विवाह सोमवार को होना था। दूल्हा व अन्य रिश्तेदार रविवार शाम बोलेरो से बरात लेकर रामपुर से गोरखपुर के लिए निकले थे। सोमवार सुबह बलरामपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के चकवा गांव के पास बौद्ध परिपथ पर बालू भरा ट्रक सड़क की पटरी पर खड़ा था। उसका चालक सड़क किनारे ढाबे पर चाय पी रहा था। तभी बहराइच से बलरामपुर की तरफ आ रही बरातियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से टकरा गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो ट्रक में घुस गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसा देख ढाबे पर बैठे लोग दौड़ पड़े। सूचना पाकर देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जयदीप दुबे भी पुलिस टीम संग मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मंगाकर बोलेरो को ट्रक के नीचे से बाहर निकलवाया। बोलेरो में फंसे लोगों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। सभी को एंबुलेंस से जिला मेमोरियल चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दूल्हा सत्यपाल व ग्राम रीठ, थाना गोठ जिला रामपुर निवासी होरीलाल (42) को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। इनमें ग्राम कैराली, थाना चंदौसी, जिला संभल निवासी रामभरोसे (45), ग्राम मधुकर, थाना शाहाबाद, जिला रामपुर निवासी बोलेरो चालक वासुदेव (32), हुलासी (60), देवकीनंदन (24), सूरज पाल (55), रजनी (45) व लक्ष्मी (7) शामिल हैं। घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के लिए सभी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें