पेहर बाजार/बलरामपुर। कुआनो नदी में सुंदरघाट पुल के पास शनिवार को महिला का शव मिला। वह तीन दिन से लापता थीं, परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।
रेहरा बाजार क्षेत्र की ग्राम पंचायत महिला के मजरे छत्तरडीह निवासी कल्लू वर्मा ने शनिवार को बताया कि तीन दिन पहले उनकी पत्नी गीता वर्मा (55) घर से बिना बताए बाहर गई थीं, तभी से वह गायब थीं। तलाश करने पर परिजनों को कुआनो नदी के किनारे गीता के कपड़े व चप्पल मिले थे।
उनकी तलाश के लिए परिजनों ने 18 अप्रैल को पेहर चौकी प्रभारी बृजभूषण यादव को प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर कुआनो नदी में उनकी तलाश शुरू की। स्थानीय गोताखोरों को कुआनों नदी में सुंदरघाट के किनारे गीता का शव मिला। प्रभारी निरीक्षक थाना रेहरा बाजार दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच करके साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।