फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में उतराता मिला वृद्ध महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। कन्या इंटर कॉलेज के पीछे स्थित तालाब में शनिवार की सुबह एक वृद्घ महिला का शव उतराता हुआ मिला है। पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हरैया थाना क्षेत्र के महमूदनगर बाजार निवासी सुखदेव प्रसाद जायसवाल ने बताया कि उनकी 65 वर्षीय पत्नी शांति देवी मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। उनका इलाज राजस्थान के कोटा से चल रहा था। सुखदेव सुबह नित्यकर्म के लिए बाहर गए थे।
इसी बीच शांति बाहर निकल गई। भटकते हुए शांति तालाब में गिर गई। तलाश की गई तो शांति का शव तालाब में उतराता हुआ मिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। प्रभारी निरीक्षक हरैया उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें