फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : पांच केंद्र हटे, 10 नए बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 66 नए केंद्र तय किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की तरफ से आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी की है। जारी किए गए परीक्षा केंद्रों में पूर्व की सूची में शामिल पांच इंटर कॉलेज को हटा दिया गया है। इन केंद्रों पर केंद्र न बनाए जाने की मांग की थी। साथ ही 10 नए इंटर कॉलेजों काे शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 170 माध्यमिक विद्यालयों के हाईस्कूल और इंटरमीडियट के 36,144 विद्यार्थियों की परीक्षा इन केंद्रों पर होनी है। केंद्र बनाए गए माध्यमिक विद्यालयों में स्ट्रांग रूम और अन्य व्यवस्था को बेहतर बनाने का निर्देश विभाग ने दिया है। डीआईओएस मुदुला आनंद ने बताया कि परीक्षा केंद्र तय हो गए हैं। इसी के साथ ही केंद्रों पर व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक के साथ ही अन्य कर्मियों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया कि सभी इंटर कॉलेजों से शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों का डाटा अपलोड कराया जा रहा है। इसी के आधार पर ड्यूटी तय होनी है।
केंद्र की सूची हटाए और जोड़े गए यह विद्यालय
यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र की पहली से सूची में शामिल राजकीय इंटर कॉलेज बहादुर, मराजगंज तराई और आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज बालापुर, ग्रामीण भारत इंटर कॉलेज, मीरा देवी पटेल इंटर को उनकी ही मांग पर हटा दिया गया है। इसके साथ ही सूची में सिटी मांटेसरी बलरामपुर, बलरामपुर मार्डन स्कूल, करुणा मेमोरियल, बाबू हरिकांत इंटर कॉलेज भगहापारा, राम लखन शुक्ल इंटर कॉलेज, बाबूराम इंटर कॉलेज, पन्नालाल बालिका इंटर कॉलेज, रितुराज सिंह इंटर कॉलेज, बेगम हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज, तुलसीपुर सिटी मांटेसरी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फाइल

कक्षा - पंजीकृत छात्र - पंजीकृत छात्राएं
इंटरमीडिएट - 8128 - 7162
इाईस्कूल - 11,028 - 9826
-
विद्यालय - संख्या
राजकीय इंटर कालेज - 06
राजकीय हाईस्कूल - 19
सहायता प्राप्त - 19
संस्कृत बोर्ड - 03
मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय - 123
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें