फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर: हाईस्कूल में गृहविज्ञान व इंटर में भूगोल की परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 67 केंद्रों पर 20 फरवरी को प्रथम पाली में हाईस्कूल के गृह विज्ञान व द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के भूगोल की परीक्षा कराई जाएगी। इसको लेकर विभाग ने तैयारी पूरी होने का दावा किया है। वहीं, शनिवार रात अफसरों ने केंद्रों पर छापेमारी कर स्ट्रांग रूम की व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में इस बार 67 केंद्र बनाए गए हैं। पांच केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। साथ ही केंद्रों की निगरानी के लिए केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त बाहरी केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है। परीक्षा की निगरानी के लिए 9 सेक्टर व तीन जोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।
20 फरवरी को प्रथम पाली में हाईस्कूल के गृह विज्ञान व इंटरमीडिएट के लेखा शास्त्र की परीक्षा कराई जाएगी। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट भूगोल की परीक्षा होगी। इसको लेकर तैयारी पूरी करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि शनिवार की रात बीएसए कल्पना देवी व चंदन पांडेय की टीम ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लिया। साथ ही अन्य निर्देश दिए।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की जांच के लिए सात निगरानी टीमें बनाई गईं हैं। इसके माध्यम से निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें