फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मतदाता सूची में गड़बड़ी मिलने पर नपेंगे बीएलओ

Thu, 19 Nov 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मतदाता सूची में किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूटने और अपात्र का नाम दर्ज होने पर संबंधित बीएलओ की जिम्मेदारी तय होगी। किसी भी तरह की गड़बड़ी उजागर होने पर संबंधित बीएलओ पर कार्रवाई तय होगी। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने की कवायद तेज कर दी है। विधानसभा क्षेत्र 294-बलरामपुर में बीएलओ और सुपरवाइजर को चार बैच में प्रशिक्षण देकर सत्यापन और संशोधन की प्रक्रिया समझाई गई।
विज्ञापन


सदर एसडीएम मनोज कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को घर-घर सत्यापन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और मृतक व स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाने के निर्देश दिए। नाम, पता और अन्य विवरण में त्रुटियों को दूर करने के लिए प्राप्त आवेदनों का समय से निस्तारण करने पर भी जोर दिया गया। एसडीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पुनरीक्षण अभियान में सहयोग मांगा।
उन्होंने कहा कि दल अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के माध्यम से मतदाता सूची की जांच कराएं और पात्र मतदाताओं के नाम शामिल कराने में मदद करें। एसडीएम ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची 17 नवंबर को प्रकाशित की जा चुकी है। नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। आवेदन बीएलओ के पास या मतदाता सेवा पोर्टल पर ऑनलाइन किया जा सकता है।
विज्ञापन

विशेष अभियान दिवस के चार दिन
मतदाताओं की सुविधा के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं। इन दिनों सुबह 10 से शाम चार बजे तक बीएलओ मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें