बलरामपुर। डीएम विपिन कुमार जैन ने बुधवार शाम सदर तहसील परिसर में स्थित निर्वाचन पटल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्वाचन के कर्मचारियों को साफ-सुथरी विधानसभा मतदाता सूची तैयार करने निर्देश दिया। सभी बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारियों) काे घर-घर जाकर मतदाता सूची में वोटरों को जोड़ने का निर्देश दिया गया, जिससे कोई भी पात्र महिला व पुरुष मतदाता बनने से वंचित न रहें।
डीएम ने कहा कि गणना प्रपत्रों के वितरण में तेजी लाएं। सभी बीएलओ अभियान चलाकर लोगों के घरों में गणना प्रपत्रों का वितरण कराएं। मतदाता सूची में मैपिंग की निगरानी करें। चारों विधानसभा क्षेत्रों के एसडीएम गणना प्रपत्रों के वितरण की नियमित समीक्षा करें।
बीएलओ रवींद्र कुमार गुप्त ने सदर तहसील में होने वाले गणना प्रपत्रों के वितरण की जानकारी दी। तहसील परिसर व एसडीएम न्यायालय का भी निरीक्षण किया। तहसील परिसर में पार्किंग की व्यवस्था कराने का निर्देश एसडीएम सदर हेमंत कुमार गुप्त को दिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योति राय व न्यायिक शिव नरायन सिंह आदि मौजूद रहे।