फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bloody conflict on two side

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बुड़ंतपुर गांव में मोबाइल नंबर मांगने के चलते हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। घटना में दोनों पक्षों के कुल 13 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की शनिवार को इलाज के दौरान लखनऊ के अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 55 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला दो संप्रदायों के बीच होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है। मौके पर पीएसी व पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

घटना गत शुक्रवार शाम करीब 4 बजे हुई। गांव में राजू और मुर्तजा के परिवारीजन एक तालाब के किनारे लड़की का मोबाइल नंबर मांगने को लेकर उलझ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के दर्जनों लोग लाठी, डंडा व कुल्हाड़ी आदि लेकर आपस में भिड़ गए। घटना में दोनों पक्षों के कुल 13 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक पक्ष के लक्ष्मण, अनोखा, पप्पू, घनश्याम, सियाराम, सीमा, कल्लू, अन्ने व शिव कुमार तथा दूसरे पक्ष के ननकऊ (65) को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने ननकऊ को लखनऊ रेफर कर दिया। शनिवार को ननकऊ की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि एक पक्ष के राजू तथा दूसरे पक्ष के मुर्तजा की तहरीर पर 55 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ननकऊ की मौत के बाद गांव में तनाव व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

एएसपी अरविंद मिश्र तथा सीओ सदर प्रेम कुमार थापा ने शनिवार को गांव पहुंचकर घटना का जायजा लिया। तनाव को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पीएसी व पुलिस की तैनाती कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों के 34 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें