फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल में लगेगी ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। चिकित्सा क्षेत्र में जिले को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। संयुक्त जिला अस्पताल में ब्लॅड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट लगाया जाएगा। ब्लॅड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट लगाने के लिए भूमि का चयन कर प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलते ही यूनिट लगाने का कार्य शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नानक सरन ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर काफी गंभीर है। जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए संयुक्त जिला अस्पताल को आधुनिक संसाधनों से लैस किया गया है।
इस समय संयुक्त जिला अस्पताल में ब्लॅड बैंक, ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट, सिटी स्कैन, डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, डायलिसिस, 18 वेंटीलेटर एवं 55 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सहित 70 बेड पर पाइप लाइन से ऑक्सीजन आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय को और भी आधुनिक संसाधनों से लैस करने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट लगाने हेतु दो हजार वर्ग फुट जमीन उपलब्ध कराने को कहा गया था। प्रदेश सरकार के निर्देश पर ब्लॅड बैंक के पास खाली पड़ी जमीन को चिन्हित कर प्रस्ताव भेजा गया है।
बजट मिलने पर ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट लगाने का कार्य शुरु कर दिया जाएगा। ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह यूनिट लगने पर खून से प्लाज्मा, आरबीसी, प्लेट लेट्स व ब्लड फैक्टर अलग-अलग निकाला जाएगा।
आवश्यकता के अनुसार खून से प्लाज्मा, आरबीसी, प्लेट लेट्स व ब्लड फैक्टर निकाल कर मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा। यह यूनिट लगने से डेंगू के मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहीं पर उन्हें इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें