फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशालाओं की बदहाली पर छह ब्लॉक स्टाफ का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गोशालाओं में गोवंशों के लिए चारे व पानी का बेहतर इंतजाम न होने से नाराज डीएम ने छह ब्लॉकों के अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। यह कार्रवाई गोशालाओं में व्यवस्था को लेकर लापरवाही बरते जाने पर की गई है। डीएम ने खामियां दूर होने पर ही वेतन निर्गत करने को कहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला विकास अधिकारी गिरीश कुमार पाठक ने बताया कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता के अनुरूप डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने जिले के सभी ब्लॉकों की गोशालाओं का निरीक्षण किया था। गोशालाओं में चारे-पानी की व्यवस्था का जायजा लिया था। डीएम को सदर ब्लॉक, गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक, श्रीदत्तगंज ब्लॉक, गैसड़ी ब्लॉक, रेहरा बाजार ब्लॉक तथा तुलसीपुर ब्लॉक स्थित गोशालाओं में हरे चारे व पानी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली थी। डीएम ने सभी छह ब्लॉकों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है।
डीएम ने कहा है जब तक इन ब्लॉकों की गोशालाओं में रह रहे गोवंशों के लिए चारे-पानी का बेहतर इंतजाम नहीं होता है तब तक यहां के अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन निर्गत न किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें